{"_id":"2a6a79a24f273373bf7e251762a7096b","slug":"goods-stolen-by-nkb-thousands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर हजारों का सामान चोरी
बिल्सी
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव खैराती नगर के एक मकान में नकब लगाकर 25 हजार रुपये समेत हजारों का सामान चुराकर ले गए। गांव के जयप्रकाश पुत्र नेत्रपाल ने थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि मंगलवार की रात परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। तभी चोरों ने घर के पीछे से नकब लगाकर कमरे में रखे मैंथा तेल, 25 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
आवास न देने पर फार्मेसिस्ट को धमकी
बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय परिसर में एक विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी को आवास न देने पर कुछ लोगों ने अस्पताल के फार्मेसिस्ट को धमकी दी है। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई है।
अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधीक्षक ने बताया पिछले कई माह से कुछ राजनीतिक एवं असामाजिक तत्वों द्वारा नगर के बिजलीघर पर संविदा पर तैनात एक लाइनमैन को आवासीय कॉलोनी में आवास देने के लिए दबाव बना रहे हैं। बीते दिन एक मोबाइल से फार्मेसिस्ट तेजस्वी जौहरी को कुछ लोगों ने धमकी देकर कहा कि यदि उक्त कर्मचारी को आवास नहीं दिलाया तो उन्हे देख लिया जाएगा। इधर, एसडीएम विधान जायसवाल ने बताया कि उक्त लाइनमैन संबंध में जांच के लिए बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एवं एसओ बिल्सी को लिखा गया है, ताकि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जा सके।