{"_id":"5a4f832c4f1c1b273c8b4df1","slug":"girl-raped-while-sleeping-outside","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रही युवती से दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर सो रही युवती से दरिंदगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
Updated Fri, 05 Jan 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर सो रही युवती से गांव के ही एक युवक ने धमकाकर दरिंदगी की। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। वह उसे पीटते हुए थाने ले गए और पुलिस को सौंपकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
थाने के एक गांव में गुरुवार रात एक परिवार अपने घर में सो रहा था। घर की एक युवती कमरे के बाहर छप्पर के नीचे सोई थी। बताते हैं कि रात 11 बजे करीब गांव निवासी राकेश दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया। उसने युवती को चारपाई पर ही दबोच लिया। इसके बाद उसे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती ने शोर मचा दिया। उसकी चीखपुकार सुनकर घरवाले जाग गए। इस पर राकेश भागने लगा। इन लोगों ने राकेश को पकड़ लिया। थोड़ी ही देर में मोहल्ले के कई लोग यहां आ गए। इन्होंने राकेश की पिटाई कर डाली। इसके बाद यह लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित युवती के भतीजे ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी एसओ अवनीश पाल ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली गई है। विवेचना में आरोपों की सत्यता की जांच की जाएगी। आरोपी को फिलहाल जेल भेजा जाएगा।