{"_id":"58cc28ca4f1c1b2d5a32aa30","slug":"girl-killed-by-truck-collision-in-gaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसावां में ट्रक की टक्कर से युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उसावां में ट्रक की टक्कर से युवती की मौत
उसावां।
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
accidenta
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार शाम ट्रक की टक्कर से युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मय ट्रक के मौके से भागने में कामयाब हो गया। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है।
कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी राज बहादुर की मेन बाजार में पूड़ी की दुकान है। शुक्रवार शाम राज बहादुर की 22 वर्षीय बेटी सोनी अपनी बड़ी बहन के साथ दुकान पर गई थी। शाम को दोनों बहनें वहां से घर लौट रही थीं। रास्ते में दुकान के पास ही बदायूं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सोनी को रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गई। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां सोनी को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद राज बहादुर के परिवार में कोहराम का माहौल है।