फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ghar vaale sote rahe, maal samet le gae chor

घरवाले सोते रहे, माल  समेट ले गए चोर

Mon, 07 Aug 2017 11:22 PM IST
उसावां।
उसावां। Updated Mon, 07 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
ghar vaale sote rahe, maal  samet le gae chor
चोरी
घरवाले छत पर सोते रह गए और चोर नकदी, जेवर समेत सारा माल समेटकर ले गए। यह घटना उसावां थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर में हुई। गृह स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

 रविवार की रात में प्रमोद यादव के मकान में चोर दीवार फांदकर घुस गए। प्रमोद के मुताबिक हैंडपंप के हत्थे से कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद कमरे में रखे बक्से को खोलकर उसमें रखा चांदी का एक बिछुआ, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने का ताबीज, बच्चों के हाथों के चांदी के खडुआ, एक मोबाइल और मकान बनवाने को रखे 28 हजार रुपये चोर चुराकर ले गए। प्रमोद ने बताया की वह परिवार समेत खाना खाकर रात को नौ बजे छत पर सोने चले गये थे। रात करीब दो बजे जब उनकी पत्नी रामकली छत से नीचे आई और कमरा खुला देखा तो चारो तरफ सामान बिखरा पड़ा होने पर शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। आनन-फानन में यूपी 100 को फोन किया। पुलिस ने मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष हरिभान सिंह ने बताया की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed