फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gangrape's sons carried temple room

पुजारी के बेटों ने मंदिर के कमरे में किया गैंगरेप

Mon, 15 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो    उझानी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो    उझानी (बदायूं)। Updated Mon, 15 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Gangrape's sons carried temple room
gangrape
दोनों भाइयों ने अपने दोस्त से वीडियो भी बनवाया, एक बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन


परिवार के साथ मंदिर परिसर में रहने वाले पुजारी के दो बेटों ने स्थल की पवित्रता तार-तार कर दी। दोनों ने कक्षा छह में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा को मंदिर में बुलाकर एक कमरे में बंधक बनाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, अपने दोस्त से वीडियो भी बनवा लिया। शिकायत करने पर पुजारी और उसकी पत्नी ने छात्रा के घर वालों को उल्टा धमकाया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुजारी के एक आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना करीब 15 दिन पहले की है। वीडियो बनने से छात्रा डरी-सहमी रही थी। दो दिन पहले ही उसने घरवालों को घटना के बारे में बताया। घरवाले सबसे पहले पुजारी बृजकिशोर चौहान के पास पहुंचे। उन्होंने वह वीडियो क्लिप मांगी, जिसे गैंगरेप के दौरान बनाया गया था। पुजारी और उसकी बीवी उस वक्त तो कुछ नहीं बोले लेकिन शाम को छात्रा के घर पहुंचकर कहा कि आगे कुछ किया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि पुजारी के बेटों 21 वर्षीय अमित और एक अन्य ने अपने दोस्त उवैद के मोबाइल फोन से वीडियो बनाया था। घटना के बाद उनकी बेटी दहशत में आ गई और गुमसुम रहने लगी। उसके व्यवहार में परिवर्तन दिखने पर उसकी मां ने बेटी से वजह पूछी तो उसने पूरी बात बताई। रविवार को उन्होंने पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अमित और उसके भाई पर सामूहिक दुष्कर्म करने, उनकी मां सीमा और पिता बृजकिशोर व दोस्त उवैद पर धमकाने समेत गालीगलौज करने की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल संजय गोयल ने बताया कि अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीमा भी पुलिस की हिरासत में बताई गई है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। सीमा ने अपने छोटे बेटे के नाबालिग होने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed