{"_id":"dee2a394743777cbbb5eb21aeadf93ce","slug":"four-women-in-foreclosure-including-reports-against-12-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजदारी में चार महिलाओं समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजदारी में चार महिलाओं समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट
Alapur
Updated Mon, 02 Mar 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दो गांव में हुई मामूली बात को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों ही मामलों में करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पहली घटना थाना क्षेत्र के गांव बिलहरी की है। यहां के मुसिब्बर अली का आरोप है कि उसके गांव का ही शब्लू उसके घर की तरफ दीवार में जंगला लगा रहा था, जिसका उसकी पत्नी जहांआरा ने विरोध किया। आरोप है कि शब्लू, मलिक और सबा ने उसके साथ गालीगलौज की। बुरी तरह से पीटा, पत्नी घायल हो गई। दूसरे पक्ष का के शब्लू का आरोप है कि मुसिब्बर ने उसके साथ मारपीट की। दोनों तरफ से मामला दर्ज करा दिया गया है।
दूसरी घटना गांव रामनगला की है। केदार ने बताया उसका पुत्र पिंटू गांव में एक दुकान से घरेलू सामान खरीदने गया था। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही पूरन और राममूर्ति ने नशे की हालत में उसके साथ गाली गलौज की। पिंटू ने विरोध किया, तो पीटकर घायल कर दिया। राममूर्ति का आरोप है कि उसके घर के सामने गांव के ही कुछ लोग शराब पीकर जुआ खेलते हैं। गालियां देते रहते हैं। उसने जुआ खेलने और गाली देने को मना किया, तो आरोपी सेवाराम, केदार और दीवान ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। जिससे उसको चोटें लगी हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है।