फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   four person died in accident

एक बाइक पर चार सवार, दुर्घटना में चारों की मौत

Wed, 28 Oct 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 28 Oct 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
थाना उसहैत क्षेत्र के गांव निताईनगला निवासी ओमकार के पुत्र सत्यपाल
विज्ञापन
(24) कुछ समय से बीमार चल रहा था। वह बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। बुधवार को ओमकार बेटे को डिस्चार्ज कराकर बाइक से दोपहर करीब तीन बजे घर लौट रहा था। उनके साथ दामाद और एक तहेेरा भाई था , जो विकलांग था। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। थाना अलापुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव उनौला-झंडपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने अचानक बाइक को रौंद दिया, जिसमें ओमकार (55) पुत्र शिवदयाल, उसका चचेरा भाई रामदास (35) पुत्र करन सिंह निवासी निताईनगला थाना उसहैत और दामाद बंटू (28) पुत्र लालाराम निवासी रसूलपुर थाना कलान (शाहजहांपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। सत्यपाल गंभीररूप से घायल हो गया। उसे बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर थाना अलापुर पुलिस के साथ ही सीओ सिटी आरएस धामा, थाना सिविल और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक में केले भरे हुए हैं। इधर, मौके पर क्षेत्र के तमाम लोग भी आ गए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम को भेजा। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया है।
करवाचौथ से पहले मां, बेटी और बहू का सुहाग उजड़ा
बदायूं। वक्त का कुछ पता नहीं। किस समय किस के साथ क्या हो जाए। कुछ ऐसा ही बुधवार को ओमकार के परिवार के साथ हुआ है। महिलाएं करवाचौथ की तैयारियों में लगीं थीं, लेकिन एक खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मां, बेटी और बहू सबने होश खो दिए। एक-दूसरे से पूछ रही थी कि वह जो सुन रहीं हैं। क्या वह सही है। घर में मौजूद दर्जनों लोगों के आंसू छलक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed