{"_id":"572e3d544f1c1b71275cdf3c","slug":"four-on-a-bike-without-a-helmet-no-one-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बाइक पर चार, बिना हेलमेट, कोई नहीं बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक बाइक पर चार, बिना हेलमेट, कोई नहीं बचा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौसी रोड पर सिठौली गांव के पास हुुआ हादसा
सामान खरीदने एक ही बाइक से जा रहे थे चार दोस्त
बगैर हेलमेट लगाए एक ही बाइक पर सफर कर रहे चार लोगों की चंदौसी रोड पर सिठौली गांव के पास शनिवार रात बोलेरो गाड़ी से टकराकर मौत हो गई। तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे की मौत इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में हुई। मरने वालों में तीन लोग सिठौली के ही रहने वाले थे।
उघैती थाने के गांव करियामई निवासी 35 वर्षीय परमेश्वरी की बहन की ससुराल सिठौली गांव में है। शनिवार को परमेश्वरी अपने भांजे की शादी में शामिल होने सिठौली आया था। सिठौली के ही 30 वर्षीय भगवान सिंह, 35 वर्षीय सूरजपाल और 32 वर्षीय जगवेंद्र पंजाब में परमेश्वरी के साथ नौकरी कर चुके थे और उनमें आपस में दोस्ती थी। शनिवार शाम करीब सात बजे परमेश्वरी बाइक से कुछ सामान खरीदने इस्लामनगर जा रहा था। उसने भगवान सिंह, सूरजपाल और जगवेंद्र को भी अपने साथ ले लिया। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे।
सिठौली गांव से निकलने के बाद इस्लामनगर-चंदौसी रोड पर पेट्रोल पंप के पास इस्लामनगर की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी से उनकी बाइक टकरा गई। बाइक के साथ चारों लोग दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में परमेश्वरी, सूरजपाल और भगवान सिंह की मौके पर मौत हो गई। गंभीर घायल जगवेंद्र को इलाज के लिए परिवार वाले चंदौसी ले जा रहे थे, मगर रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बोलेरो का ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया।