{"_id":"5a1870c14f1c1b686a8b5804","slug":"five-people-sharing-alcohol-to-feed-the-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को रिझाने के लिए शराब बांटते पांच पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोटरों को रिझाने के लिए शराब बांटते पांच पकड़े
बदायूं।
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
मौके से पकड़ी गई शराब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दोबारा मतदान के लिए वोटरों को लुभाने के लिए लालपुल के पास बांटने को लाई गई ढाई पेटी शराब को भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल ने पकड़वा दिया। मौके पर पांच लोग भी पकड़े गए। पकड़े जाने वाले एक चेयरमैन पद प्रत्याशी के समर्थक बताए जा रहे हैं। दीपमाला ने एक चेयरमैन पद प्रत्याशी के पति पर शराब बंटवाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया। दीपमाला का दावा है कि उनके पास प्रत्याशी के आरोपी पति का मौके पर होने का वीडियो भी है।
बुधवार को मतदान के दौरान शहर स्थित साहू धर्मशाला मतदान केंद्र के बूथ संख्या 72 पर कुछ लोगों ने मतपत्र लूटकर फाड़ दिए थे। इससे चुनाव आयोग ने बूथ संख्या 72 पर दोबारा मतदान कराने के निर्देश दिए हैं। यहां दोबारा मतदान 27 नवंबर को होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल के बेटे अमन गोयल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे लालपुल चौकी क्षेत्र की एक गली में वोटरों को बांटने के लिए शराब लाई जा रही थी। इसका पता लगने पर वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शराब लाए जाने की सूचना प्रत्याशी दीपमाला को दे दी। दीपमाला गोयल मौके पर गईं तो सूचना सही निकली। उनकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर देशी और अंग्रेजी मिलाकर करीब ढाई पेटी शराब बरामद करा दी। उस मकान में मिले पांच लोगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए पांचों लोगों और बरामद शराब को कोतवाली ले गई। कोतवाली पहुंचीं दीपमाला ने अध्यक्ष पद की महिला प्रत्याशी के पति पर शराब बांटने में शामिल होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वह प्रत्याशी के आरोपी पति को गिरफ्तार करने की मांग कर रहीं थीं। इस पर कोतवाल अजय यादव ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।