फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five people killed in road accidents

सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five people killed in road accidents
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिसौली में कबाड़ भरा ट्रक पलटा, तीन कारोबारी मरे
उसहैत और बिनावर में दो लोगों की गई जान, चार घायल

 सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को बरेली रेफर किया गया है। पहला हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर कालूपुर गांव के पास हुआ। यहां कबाड़ भरा दस टायरा ट्रक पलटने से मुरादाबाद के तैय्यब, शाहिद और वीरेश की मौत हो गई। ये कबाड़ का खरीदने-बेचने का काम करते थे। एम-एफ हाइवे पर हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।  पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाया, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ। उसहैत और बिनावर थाना क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई। 
बिसौली। मुरादाबाद के थाना पाकवाड़ा के गांव रतपुर निवासी तैय्यब (45) जाहिद हुसैन, मोहम्मद शाकिर (42) पुत्र अब्दुल वाहिद और वीरेश (23) पुत्र ओमकार कबाड़ खरीदने और बचेने का कारोबार था। दो दिन पहले यह लोग रद्दी खरीदने बलिया गए थे। यहां से रद्दी खरीदने के बाद यह लोग वापस मुरादाबाद जा रहे थे। ट्रक में तीन अन्य लोग भी बैठे थे। हाईवे पर गांव कालूपुर के पास सोमवार तड़के चार बजे ट्रक चालक नौबत को झपकी आ गई। इससे ट्रक रोड किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में कबाड़ व्यापारी तैय्यब, मोहम्मद शाहिद और वीरेश की मौके पर मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक नौबत, हाशिम समेत तीन लोग घायल हो गए। यह सभी लोग रतनपुर के रहने वाले हैं। हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। 
विज्ञापन

उसहैत। सोमवार दोपहर गड़िया हरदोपट्टी निवासी किशनपाल (42) पुत्र अनोखे लाल बाइक से गांव के ही रावेंद्र (26) पुत्र श्रीपाल के साथ उसहैत आए थे। यहां से वह लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। किशनपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि रावेंद्र घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनावर। बरेली-बदायूं हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। काफी कोशिश के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के मौके से भाग गया। पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया है। एसओ ललित मोहन सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed