फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing between the two parties, The girl and two injured

दो पक्षों के बीच फायरिंग,  बच्ची समेत दो घायल

Tue, 11 Oct 2016 11:20 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव छेदा नगला में मंगलवार सुबह भैंस बांधने को लेकर हुआ विवाद 
 थाना क्षेत्र के गांव छेदा नगला में भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इसमें आठ साल की एक बच्ची समेत दो लोग छर्रे लगने से जख्मी हो गए। दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 बोर तमंचा और कारतूस भी मिले हैं।

गांव छेदा नगला निवासी गंगा सिंह यादव ने मंगलवार सुबह अपनी भैंस पड़ोसी सुनील यादव की जगह में बांध दी थी। सुनील यादव ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों के लोग लामबंद हो गए। दोनों ओर से हुई फायरिंग में गंगा सिंह की आठ साल की बेटी अनीता और सुनील पक्ष का शरदवीर (23) छर्रे लगने से घायल हो गए। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सुनील यादव, सुरेश, रामनरेश और शरदवीर को गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश के पास से 12 बोर का तमंचा, दो जीवित कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed