फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing and stone throwing, three wounded

बिनावर के ददमई में फायरिंग  और पथराव, तीन घायल

Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिनावर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिनावर Updated Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Firing and stone throwing, three wounded
मौके पर सीओ स‌िटी - फोटो : अमर उजाला
बिनावर के ददमई में फायरिंग 
विज्ञापन

और पथराव, तीन घायल
-दो पक्षों के बीच टकराव से गांव में दहशत, सीओ मौके पर पहुंचे
-दूध के व्यवसाय में लेन-देन के झगड़े ने ले लिया बड़ा रूप

थाना क्षेत्र के गांव ददमई में दूध के व्यवसाय में लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। फायरिंग और पथराव हुआ। इसमें तीन लोग जख्मी हो गए। टकराव से गांव में दहशत का माहौल हो गया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने गांव पहुंच कर जायजा लिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है।
बिनावर थाने के गांव ददमई का वेदपाल दूध का व्यवसाय करता है। वह गांव के भगवान दास के यहां से दूध की दुलाही कराता था। कुछ दिन पहले वेदपाल ने यहां से दूध लेना बंद कर दिया। इसके बाद यहां से गांव का ही इकरार दुलाही कराने लगा। मंगलवार दोपहर रुपयों के लेन-देन को लेकर वेदपाल और इकरार के बीच झगड़ा हो गया। इकरार ने शकील, तारिक और वकील को बुला लिया। यह लोग लाठी-ठंडे और असलहे लेकर पहुंच गए। वेदपाल के समर्थक भी सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया। एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। इससे गांव में दहशत और तनाव की स्थिति बन गई। वहीं, गोली लगने से वेदपाल जख्मी हो गया। गांव का ही नंदकिशोर, तालेवर भी पथराव और लाठीबाजी में जख्मी हो गए। मामला दो पक्षों के बीच टकराव का होने की वजह से बिनावर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। एसओ सीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई। खबर मिलने पर सीओ सिटी अभिषेक यादव भी गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने गांव के लोगों से बात की। हिदायत दी कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में इकरार के अलावा शकील, तारिक और वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन

---------
तीन दरोगा और छह सिपाहियों के सहारे बिनावर थाना
बदायूं। बिनावर, हाईवे का थाना है। थाना क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं जो सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील हैं। इसके बावजूद बिनावर थाने में स्टाफ की कमी है। थानेदार सीपी सिंह के अलावा इस महत्वपूर्ण थाने में सिर्फ तीन दरोगा और छह सिपाही हैं। थाने के पास दो जीप हैं, लेकिन ड्राइवर एक ही है। ऐसे में कई बार पुलिस के सामने दिक्कत पैदा हो जाती है । मंगलवार को दुदमई गांव में फायरिंग की सूचना पर भी फोर्स की कमी की वजह से थाना पुलिस को दिक्कत पेश आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed