फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR was rejected in favor of BJP leader Umesh

भाजपा नेता उमेश के पक्ष में लगी एफआर खारिज

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एक भाजपा नेत्री ने लगाया था राठौर पर दुष्कर्म का आरोप
 भाजपा नेता उमेश राठौर के के खिलाफ दुष्कर्म मामले में पुलिस की फाइनल रिपोर्ट को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट ने अगली तारीख पांच सितंबर तय की है। एफआर खारिज होने के बाद राठौर की मुश्किलें बढ़ने की बात कही जा रही है। 

भाजपा की एक महिला नेत्री ने आरोप लगाया था कि उमेश राठौर ने उसे 10 अगस्त 2015 को फोन करके अपने घर बुलाया। 11 अगस्त को वह सुबह करीब आठ बजे राठौर के घर पहुंची। यहां राठौर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। विवेचना के बाद 18 सितंबर 2015 को फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी। कोर्ट ने मंगलवार को मामले में एफआर खारिज कर मामले को परिवाद के रूप में दाखिल करने का आदेश दिया है। सुनवाई के लिए पांच सितंबर तय की है। बता दें कि राठौर का महिला नेत्री से ईंट भट्ठे के बंटवारे का विवाद चल रहा था। राठौर का कहना था कि इसी विवाद के चलते यह आरोप लगाया गया है। विवेचना में पुलिस ने आरोपी को झूठा पाया था। इधर, भाजपा नेत्री ने इस मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है। उनका आरोप है कि उसको लगातार धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed