{"_id":"58cc27904f1c1b275a32aa61","slug":"fingerprints-from-the-farmers-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खोदने से भड़के किसानों की ठेकेदार से हुई नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी खोदने से भड़के किसानों की ठेकेदार से हुई नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
shahjahanpur
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार हरचंद गांव को जोड़ने वाली सड़क का मामला
ठेकेदार पर लगाया जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदने का आरोप
बाईपास को बिहार हरचंद गांव से जोड़ने के लिए किए जा रहे संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार के दौरान शुक्रवार को किसानों को गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर जुटे किसानों ने ठेकेदार पर कम चौड़ाई में गहरे गड्ढे खोदकर जेसीबी से मिट्टी उठाने का आरोप लगाया। फसल बर्बाद होने की शिकायत करते हुए किसानों ने ठेकेदार का घेराव कर लिया। ठेकेदार से उनकी नोकझोंक भी हुई।
पीडब्ल्यूडी की देखरेख में बिहार हरचंद गांव के संपर्क मार्ग के करीब चार किलोमीटर हिस्से में जीर्णोद्धार का काम पिछले दिनों शुरू हुआ था। किसानों ने मिट्टी खोदे जाने से फसलों को नुकसान बताते हुए विभागीय अफसरों से भी शिकायत की थी। किसानों ने कहा था कि जेसीबी से जहां भी मिट्टी खोदी जा रही है, उसकी चौड़ाई बढ़ा दी जाए तो गहराई कम हो जाएगी लेकिन ठेकेदार ने इस संबंध में गौर नहीं किया। इधर, संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार का काम जारी रहने से गुस्साए किसानों ने भाकियू के कार्यकर्ताओं को भी मौके पर बुला लिया। यूनियन के नेताओं में मंडल उपाध्यक्ष भागमल चौधरी और ब्लॉक अध्यक्ष गंगासिंह ने किसानों का पक्ष रखा।
ठेकेदार अवधेश और मुनेंद्र प्रताप ने यूनियन के कार्यकर्ताओं और किसानों को यह कहकर समझाने की कोशिश की कि वे पीडब्ल्यूडी के मानक के अनुरूप ही मिट्टी उठवा रहे हैं। ऐसे में कुछ फसल को नुकसान तो होगा। इसी बात पर किसानों और ठेकेदार के बीच नोकझोंक हो गई। कहासुनी के दौरान करीब एक घंटा तक काम भी ठप रहा लेकिन ठेकेदार ने फिर से काम शुरू करा दिया। किसानों ने फसलों के नुकसान का मुआवजा भी मांगा। हंगामे और ठेकेदार के घेराव के दौरान यूनियन के कार्यकर्ता नरोत्तम सिंह, आसिम उमर, दुर्वेंद्र चौहान और नेमचंद्र शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोतवाल से लगाई कार्रवाई की गुहार
उझानी। यूनियन के नेता गंगासिंह और भागमल चौधरी दोपहर बाद कोतवाली पहुंचे। उन्होंने संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार की वजह से फसलों को हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र भी सौंपा। बताया कि सड़क बने, इस पर उन्हें ऐतराज नहीं है लेकिन मिट्टी नियमानुसार ही उठाई जाए। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने इस संबंध में हल्का इंचार्ज दरोगा से मामले की जांच करने के लिए कहा है।