{"_id":"d400bd8ffccf0d71fa244aba0a734fa6","slug":"fight-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में जमानत के दौरान दो पक्ष भिड़े अफरा-तफरी, तीन हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसील में जमानत के दौरान दो पक्ष भिड़े अफरा-तफरी, तीन हिरासत में
बदायूं।
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुचलका पाबंद किए गए दो पक्ष रविवार को जमानत के लिए एसडीएम कोर्ट पहुंचे। यहां तहसील सदर में दोनों पक्ष भिड़ गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। बाद में पहुंची पुलिस तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया में शनिवार को दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। पुलिस ने एक पक्ष के जिला पंचायत सदस्य आजम के भाई अकरम समेत मुन्नू, गुड्डा और दूसरे पक्ष के बिलाल, इजहार को मुचलका पाबंद किया था। यह सभी लोग रविवार को तहसील सदर में जमानत के लिए पहुंचे थे। यहां भी दोनों के बीच झड़प हो गई। जिला पंचायत सदस्य आजम का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके भाई को जान से मारने की नीयत से पहुंचे थे।