फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father with a knife Godkr Life son to kill

पिता को चाकू से गोदकर  मारने वाले बेटे को उम्रकैद

Sat, 30 Apr 2016 12:21 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गवाह बने सगे भाई कोर्ट में मुकरे तो कोर्ट ने की तीखी टिप्पणी
 पिता की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने पुत्र को दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 13 हजार रुपये का जुर्माना भी बोला है। हालांकि इस मामले में घटना के गवाह बने आरोपी के दो सगे भाई ऐन वक्त पर मुकर गए थे। 
घटना इस्लामनगर थाने के गांव मईकलां की है। 
वादिनी सुशीला देवी पत्नी पृथ्वीपाल सिंह ने एक मई 2012 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम को करीब पांच बजे उसका पुत्र बबलू उर्फ नरेश घर के आंगन में चारपाई पर बैठकर शराब पी रहा था। उसी समय उसके पति घर में आए। उन्होंने बबलू को शराब पीते देख मना किया और डांटा। इसी बात से खफा होकर बबलू ने चाकू निकाल लिया। अपने पिता के पेट और शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। वादिनी के शोर मचाने पर उसके दो अन्य पुत्र दिनेश और विनोद भी आ गए। आरोपी बबलू इस बीच चाकू लेकर भाग गया। उसके पति पृथ्वीपाल की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। 
विज्ञापन

स्पेशल जज (एससीएसटी एक्ट) नलिन कुमार श्रीवास्तव ने अभियोजन की ओर से एडीजीसी रईस अहमद और बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद बबलू को पिता की हत्या का दोषी करार दिया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर 13 हजार रुपये अर्थ दंड भी डाला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गवाही में शामिल दो भाइयों के मुकरने पर कोर्ट हुआ नाराज  
बदायूं। इस प्रकरण में हत्या के गवाह आरोपी के दो सगे भाई विनोद और दिनेश के ऐन वक्त पर गवाही से मुकर जाने पर कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की। कहा कि गवाहों ने घटना का समर्थन नहीं किया है। कार्रवाई में सूत्रधार की भूमिका नहीं दी जा सकती। गवाह अपनी इच्छानुसार बयान नहीं बदल सकते। कोर्ट ऐसे मामले में किसी के हाथ का खिलौना नहीं बन सकता और न ही मूकदर्शक बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed