{"_id":"9b5d44bf47eb0c2b18e800a59f11ca62","slug":"farmer-in-pruli-heart-failure-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परौली में किसान की हृदयगति रुकने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परौली में किसान की हृदयगति रुकने से मौत
Bisuli
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव परौली में आज सुबह एक युवा किसान की हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई। जिस पर गांव के लोगों ने गहरा दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक गांव परौली निवासी ऋषिपाल सिंह(35) पुत्र सुखराम सुबह अपनी बैलगाड़ी से खेत पर गेहूं की फसल को देखने को गया। पिछले दिनों बरसात में फ सल की हुई क्षति को देखकर उसकी तबियत बिगड़ गई। वह बैलगाड़ी में ही गिर गया। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। सपा नेता तहजीब खां समेत गांव के अन्य लोगों ने ऋषिपाल की मौत पर गहरा दुख जताते हुए जिलाधिकारी से शासन द्वारा दी जाने वाली हर संभव मदद दिलाएं जाने की मांग की।
विज्ञापन