फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Excuse 'Angad like frozen babu

हटेंगे ‘अंगद’ की तरह जमे ‘बाबू’

Fri, 17 Apr 2015 12:26 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 17 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा और डीआईओएस दफ्तर में अंगद की तरह जमे बाबुओं को हटाया जाएगा। शासन ने एक बाद फिर छह वर्षों से जमे बाबुओं को स्थानांतरित करते हुए हटाने का फरमान जारी किया है। 30 अप्रैल तक बीएसए तथा डीआईओएस से इसकी सूची मांगी है। हालांकि जिले में जेडी स्तर के आदेश को हर बार ठेंगा दिखाने में भी विभाग आगे रहा है। यहीं कारण है कि महीनों पहले किए गए स्थानांतरण के बाद भी बाबुओं को हटाया ही नहीं गया और तो और उनकी जिम्मेदारी बढ़ा दी गई। जिससे उनके हौसले और बुलंद हो गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बेसिक और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में छह साल से अधिक समय से जमे बाबुओं को हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसकी सूचना 30 अप्रैल तक मांगी गई है। सूत्रों की माने तो यह फरमान कितने असरदार साबित होते हैं यह देखना बाकी है। क्योंकि साठगांठ के चलते बाबू जोड़तोड़ कर अपना स्थानांतरण रूकवाने में भी महारत हासिल किए हुए हैं। बतातें हैं कि यही एक वजह है जो कि कुछ माह पहले जेडी स्तर से बेसिक और जीआईसी, जीजीआईसी, डायट के बाबुओं को स्थानांतरित आदेश  के बावजूद रिलीव नहीं किया गया। इतना ही नहीं उनकी जिम्मेदारी तक बढ़ा दी गई। चूंकि शासन ने तीस अप्रैल तक इसकी जानकारी मांगी है। लिहाजा इसे लेकर दफ्तरों में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed