फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eta divyanga the killing of the youth , took off the head

एटा के दिव्यांग युवक की हत्या, सिर काट ले गए

Tue, 24 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज। Updated Tue, 24 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eta divyanga the killing of the youth , took off the head
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हत्यारों ने बाएं हाथ की तीन उंगलियां भी काटीं
जेब में मिले दिव्यांग प्रमाण पत्र से हुई शिनाख्त
भाई ने मृतक की पत्नी पर हत्या का शक जताया

 एटा जिले के थाना कोतवाली देहात के गांव मानपुर निवासी संतोष नाम के युवक की हत्या कर शव वजीरगंज थाने के गांव वीरमपुर में फेंक दिया गया। शव की पहचान न हो सके इसके लिए हत्यारे सिर ही काट ले गए। उसके बाएं हाथ की तीन उंगलियां भी काटी गई हैं। जेब से मिले दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी देहात मुन्ना लाल ने मौका मुआयना किया है।
एटा जिले के थाना कोतवाली देहात के गांव मानपुर निवासी संतोष (35) पुत्र रामचंद्र एक हाथ और एक पैर से विकलांग था। रविवार को वह कुंवरगांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में आने के लिए एटा से निकला था। रविवार को सिर विहीन लाश मिलने के बाद पुलिस ने काफी खोजबीन की। सिर न मिल सका। खबर मिलने पर एटा से संतोष के परिवार वाले भी वजीरगंज पहुंच गए। इससे पहले पुलिस गांव के चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर चुकी थी। इधर, मृतक के भाई सत्य प्रकाश का आरोप है कि रंजिशन संतोष की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। उसने संतोष की हत्या में उसकी पत्नी का हाथ होने का भी शक जाहिर किया है। हालांकि, पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बोल रही। पुलिस का कहना है कि  पड़ताल की जा रही है। जो सच होगा, वह सामने आएगा।
विज्ञापन

 
मामले में चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक का भाई उसकी पत्नी पर हत्या कराने का शक जाहिर कर रहा है। पड़ताल की जा रही है। मृतक का सिर खोजने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुन्ना लाल, एसपी देहात
 

कुंवरगांव में कहां है रिश्तेदारी, नहीं पता
संतोष की रिश्तेदारी कुंवरगांव में कहां है? यह उसके परिवार वालों को भी नहीं पता। पुलिस दिन भर रिश्तेदारों की तलाश करती रही। दरअसल, संतोष की पत्नी रूपा देवी मूलत: बंगाल प्रांत की है। करीब दस साल पहले संतोष ने बतौर पत्नी उसको रख लिया था। एटा से रूपा बारह दिन पहले अपनी मां के घर जाने की कहकर आई थी। परिवार वालों का कहना है कि रूपा देवी की मां अपने पति की मौत के बाद कुंवरगांव थाने के किसी गांव में एक आदमी के साथ रहने लगी। रूपा उसके यहां आती-जाती थी। वह गांव कौन सा है? यह संतोष को ही पता था। मृतक की पत्नी और उसके रिश्तेदारों की तलाश में वजीरगंज पुलिस कुंवरगांव भी पहुंची, लेकिन खबर लिखे जाने तक गांव का पता नहीं चल सका था। पत्नी के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed