फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight-year-old child killed, the bodies thrown into pond

आठ साल के बच्चे की हत्या, शव तालाब में फेंका

Sun, 19 Feb 2017 10:55 PM IST
अमर उलाला ब्यूरो बिल्सी।
अमर उलाला ब्यूरो बिल्सी। Updated Sun, 19 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Eight-year-old child killed, the bodies thrown into pond
हत्या - फोटो : अमर उजाला
बेहटा गोसांई से पांच दिन पहले लापता हुआ था फैजान
विज्ञापन

रविवार को शव ईदगाह के पास तालाब में पड़ा मिला

थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गोसांई में अपहरण के बाद आठ साल के बच्चे की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। बच्चे का शव पांचवें दिन बरामद हुआ। खबर मिलने पर एसएसपी महेंद्र यादव ने भी मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसएसपी ने घटना का जल्द वर्क आउट करने का आदेश दिया है।
बिल्सी थाने के गांव बेहटा गोसांई निवासी इदरीस का आठ वर्षीय बेटा फैजान गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। फैजान 15 फरवरी को गांव से लापता हो गया था। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं लगा। 17 फरवरी को इदरीस की तहरीर पर पुलिस ने फैजान की गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस और परिवार वाले फैजान की तलाश कर रहे थे। रविवार को गांव में ईदगाह के पास तालाब किनारे गांव के कुछ बच्चे गुल्ली-डंडा खेल रहे थे। इसी दौरान गुल्ली तालाब में चली गई। इसके बाद यहां खेल रहे बच्चों ने देखा कि तालाब में शव पड़ा है। इस बारे में जानकारी गांव के बड़े लोगों को दी गई।
विज्ञापन

तालाब में बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। इदरीस भी पहुंच गया। उसने शव की शिनाख्त अपने बेटे फैजान के रूप में की। गांव के लोगों ने बच्चे का शव तालाब में पड़ा होने की खबर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर संजय कुमार गोयल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पानी से निकाल कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। खबर मिलने पर एसएसपी महेंद्र यादव ने भी गांव पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर भी नहीं आई है। मृतक बच्चे का पिता किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहा है। कोई फिरौती भी नहीं मांगी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो जाएगी। इसके बाद मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-संजय कुमार गोयल, इंस्पेक्टर बिल्सी


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह साफ हुई
बदायूं। फैजान का शव हत्या करने के बाद ही तालाब में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया है। हालांकि, पुलिस अभी रिपोर्ट मिलने की बात से इंकार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो फैजान के सिर में गंभीर चोट है। उसकी आंखों के नीचे भी जख्म के निशान हैं। इतना ही नहीं फैजान का लीवर भी फटा हुआ है। डॉक्टरों की मानें तो हत्या करने के बाद ही शव तालाब में फेंका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed