फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight more choties cut in Budaun

आठ चोटियां और कटीं

Wed, 09 Aug 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Wed, 09 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Eight more choties cut in Budaun
victim

करीब एक सप्ताह बीत चुका है। जिले में महिलाओं की चोटियां कटने का सिलसिला अब भी जारी है। मंगलवार रात और बुधवार को जिले में अलग-अलग आठ स्थानों पर महिलाओं और लड़कियों की चोटियां कट गईं। चोटी कटने की घटनाओं से महिलाओं में खौफ है। हजरतपुर में अलग-अलग स्थानों पर चार चोटियां कटी हैं। क्षेत्र के गांव लभारी में अख्तर की 45 वर्षीय पत्नी हुस्नबानो की चोटी कट गई। इसी थाना क्षेत्र के गांव दियूनी में नंदूलाल की 36 वर्षीय पत्नी संतोष कुमारी दरवाजे पर खड़ी थी। अचानक उसकी चोटी कट गई। सिखौरा गांव में नबी अहमद की 22 वर्षीय पत्नी तबस्सुम की चोटी कट गई। तबस्सुम को बेहोशी की हालत में अस्पताल मबें भर्ती कराया गया है। पिपला गांव में रवेंद्र की 33 वर्षीय पत्नी सुनीता की भी चोटी कट गई। उघैती कस्बे में चंद्रपाल की 55 वर्षीय पत्नी रामकली की चोटी कट गई। रामकली घर में सो रही थी। अचानक उनके सिर में दर्द हुआ। देखा तो चोटी गायब थी। उसहैत के गांव मिर्जापुर अतिराज में रवेंद्र की 37 वर्षीय पत्नी अनीता की भी चोटी कट गई। अनीता बुधवार दोपहर के समय घर में झाड़ू लगा रही थी। अचानक देखा कि उसकी चोटी गायब थी। उझानी क्षेत्र के गांव बसोमा में नाजरा पत्नी मुख्त्यार की चोटी कट गई। नाजरा का कहना है कि वह बुधवार सुबह बकरी के बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी दौरान किसी ने उसकी चोटी काट ली। बुटला दौलत गांव में आरती पुत्री नानकराम की भी चोटी कट गई। आरती मंगलवार रात घर में सो रही थी। अचानक यह घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed