{"_id":"58cecf734f1c1bb6681a1c55","slug":"eight-injured-in-foreclosure-stone-throwing-and-firing-in-two-sides","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में फौजदारी, पथराव और फायरिंग में आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में फौजदारी, पथराव और फायरिंग में आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो कुंवरगांव।
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रास्ता निकासी को लेकर था विवाद, छह लोग गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के गांव गर्रुइया में रास्ता निकासी को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। फायरिंग भी हुई। इसमें आठ लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।
कुंवरगांव थाने के गांव गर्रुइया में धनुषपाल और गजेंद्र सिंह के बीच रास्ता निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर गजेंद्र पक्ष के लोगों ने धनुषपाल के घर पर धावा बोल दिया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के धनुषपाल, वासुदेव, दानश्री और राहुल जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष के गजेंद्र, दर्शन सिंह, नेत्रपाल और मदनलाल घायल हो गए। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।