{"_id":"590e0a534f1c1be71b440f2d","slug":"eight-days-later-still-not-settled","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन बाद भी नहीं सुलझी लूट के बाद हत्या की गुत्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ दिन बाद भी नहीं सुलझी लूट के बाद हत्या की गुत्थी
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
Updated Sat, 06 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : google
कंजुआ गांव के पास मिला था ब्योली के बलवीर का शव
थाना पुलिस लूट के बाद हत्या के मामले में गुत्थी आठ दिन बाद भी नहीं सुलझा सकी है। मृतक के भाई ने एसएसपी से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, राजेश कुमार का कहना है कि मामले में पड़ताल चल रही है। जल्द वर्क आउट कर दिया जाएगा।
वजीरगंज थाने के गांव ब्योली निवासी बलवीर की बिल्सी थाने के गांव सतेती में बहन ब्याही है। 29 अप्रैल को बलवीर के भांजे की शादी थी। परिवार के लोग सतेती गए हुए थे। परिवार वालों को सतेती छोड़ने के बाद बलवीर वजीरगंज आ गया था। शादी में खर्च करने के लिए उसने 35 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। अगले दिन 29 अप्रैल को बलवीर का शव कंजुआ गांव के पास पड़ा मिला। लूट के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई रनवीर का कहना है कि शक के आधार पर पुलिस को उसने चार लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ नहीं कर रही है। उसने लूट और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग एसएसपी चंद्र प्रकाश से की है।