{"_id":"58add2b44f1c1b3d32b23d8c","slug":"dunlap-entered-the-high-speed-bike-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डनलप में घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डनलप में घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेड़ा नवादा के पास हादसा, दो लोग जख्मी हुआ
फोन करने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची एंबुलेंस
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में खेड़ा नवादा के पास तेज रफ्तार बाइक डनलप में घुसने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग जख्मी भी हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
कुंवरगांव थाने के गांव बाबट निवासी 35 वर्षीय महेश पुत्र गुरुदत्त, 24 वर्षीय हिमांशु पुत्र उदयवीर और 32 मकरंद पुत्र बलवीर बुधवार को किसी काम से शहर आए थे। शाम तो तीनों लोग बाइक से गांव लौट रहे थे। खेड़ा नवादा से निकलने के बाद महिंद्रा एजेंसी के पास इनकी तेज रफ्तार बाइक डनलप में घुस गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने तीनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु और मकरंद को भर्ती कराया गया है। हिमांशु की हालत गंभीर बनी हुई है। महेश के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।