फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dr.ambedkar statue tampered in ughati

उघैती में डॉ. आंबेडकर प्रतिमा से शरारती तत्वों ने की छेड़छाड़

Sat, 22 Sep 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 22 Sep 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खुराफाती तत्वों ने शुक्रवार रात उघैती इलाके के घंसोली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ र्की। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को ठीक करा दिया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के घंसोली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगी है। शुक्रवार रात दीवार में कूमिल लगाकर विद्यालय परिसर में घुसे शरारती तत्वों ने डॉ. आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुई जब स्कूल खुलने पर पड़ोस में रहने वाले मदनपाल ने प्रतिमा से छेड़छाड़ देखी। उनके बताने पर चर्चा फैली तो मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर उघैती थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची और घटना के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने आसपास जाकर देखा तो विद्यालय के सामने डिब्बा, स्कूल ड्रेस के रंग का कपड़ा और लेडीज चप्पल पड़ी थी। पुलिस ने प्रतिमा साफ कराकर ठीक कर दी। घटना का पता चलने पर सीओ बिल्सी इरफान नासिर खान ने भी मौका मुआयना किया। डाल सिंह पुत्र केहरी सिंह की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की खबर मिली थी। मगर मौके पर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - इरफान नासिर खान, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed