{"_id":"8c0569019315187571d898ee5229c9e7","slug":"dont-worry-about-crime-says-ssp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं: एसएसपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं: एसएसपी
उझानी (बदायूं)।
Updated Tue, 20 Jan 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को व्यापारी नेताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। मामला अमित अग्रवाल के नौकर से पांच लाख रुपये की लूट का भी उठा। कुछ व्यापारियों ने असुरक्षा की बात कही, तो एसएसपी बोले-व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है।
कोतवाली परिसर में व्यापारी नेताओं के साथ एसएसपी ने कई अहम मुद्दों पर जानकारियां भी साझा कीं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल ने व्यापारी अमित अग्रवाल के नौकर से दिनदहाड़े कोतवाली गेट के पास पांच लाख रुपये की लूट का मामला उठाया। कहा कि 20 दिन पहले लूट हुई, लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही है। पीड़ित व्यापारी ने भी पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया।
व्यापारियों में सुरेंद्र कुमार गुप्ता, कौशल किशोर बंसल, सतीश चंद्र गुप्ता और अवधेश वर्मा ने आपराधिक घटनाओं के बढ़ने पर नाराजगी जताई। इस पर एसएसपी बोले- लूट कांड में शामिल बदमाशों को जल्द पकड़ कर रकम भी बरामद कराई जाएगी। व्यापारियों को किसी तरह से डरने की जरूरत नहीं है। बैठक में सीओ सतीशचंद्र शर्मा, कोतवाल देवराज राठी, संजीव आजाद, प्रकाश माहेश्वरी, अजय अग्रवाल, रतन जिंदल, योगेश प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मक्का लदा ट्रक गायब होने की शिकायत
उझानी। गल्ला व्यापारी रतन जिंदल ने बताया कि 21 नवंबर को उनकी आढ़त से एक ट्रक में 355 क्विंटल मक्का लोड कराके हरियाणा के नारायणगढ़ को भेजी गई थी। मक्का अनलोड नहीं हुई तो शक होने पर सच्चाई का पता लगाया गया। पता लगा कि ट्रक का मालिक तौसीफ मुरादाबाद जिले में पाकवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव करनपुर का है। उसी ने ड्राइवर से साठगांठ करके मक्का बेच दी है। तहरीर उन्हीं दिनों कोतवाली पुलिस को भी दी गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर एसएसपी ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिए।