{"_id":"59242f034f1c1ba93e5359da","slug":"do-not-sing-when-the-sergeant-made-by-the-siphiya-walks-and-kicks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बजेगा गाना, जबहीं सिपहिया से बने हवलदार...चले लात-घूंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं बजेगा गाना, जबहीं सिपहिया से बने हवलदार...चले लात-घूंसे
अमर उजाला ब्यूरो/ दातागंज।
Updated Wed, 24 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बराती-घराती के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने कराया समझौता तब हुई शादी
-दातागंज के गांव उरैना में बरेली के भमोरा से आई थी बारात
एक बारात में उस समय रंग में भंग पड़ गया, जब रंगशाला में गाने बजाने को लेकर बाराती और घराती आपस में भिड़ गए।
दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष भोजपुरी गाने- जबहीं सिपहिया से बने हवलदार... पर डांस कराना चाहता था लेकिन दूसरे ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई तो बात बढ़ गई और जमकर मारपीट हुई। इसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर रात में ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। बाद में मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद शादी की रस्में पूरी कराई गईं।
दातागंज कोतवाली के गांव उरैना निवासी जगन्नाथ की बेटी रुचि की शादी बरेली के थाना भमोरा के गांव लाहर के राजपाल के बेटे प्रवीन के साथ तय हुई थी। सोमवार को राजपाल बारात लेकर उरैना पहुंचा। बारात चढ़ने के बाद बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। शादी समारोह में रंगशाला की भी व्यवस्था की गई थी। रंगशाला में मनमाने गाने पर नर्तकियों के नृत्य को लेकर वर और कन्या पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। वर पक्ष जबहीं सिपहिया से बने हवलदार... भोजपुरी गाने पर डांस कराना चाहता था लेकिन कन्या पक्ष के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। बोले- कोई और गाना चलवा लो लेकिन यह गाना नहीं चलेगा लेकिन बराती मानने को तैयार नहीं थे तो कन्या पक्ष के लोग भी इस गाने को न बजने देने पर अड़ गए इस पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई और जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। बेइज्जती का हवाला देकर दूल्हे ने शादी से इंकार किया। बाद में जगन्नाथ पक्ष के लोगों ने किसी तरह से दूल्हे को समझाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। मंगलवार को दिन में शादी की रस्म पूरी कराई गईं। इसके बाद बाराती दुल्हन की विदा कराकर ले गए।