{"_id":"658c18f0a875586625f4bb406398ddfe","slug":"deranged-old-sat-himself-on-fire-in-the-btia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्त वृद्ध ने बठिया में बैठ खुद को आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्षिप्त वृद्ध ने बठिया में बैठ खुद को आग लगाई
दहगवां।
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्ध ने उपलों के बठिया में बैठ कर खुद को आग लगा ली। उसकी जलकर मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग जरीफनगर थाने के गांव दादरा में अपनी बेटी के घर पर रहता था। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिवार वालों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।
बुलंदशहर के के ऊंचागांव निवासी झम्मन लाल (60) तोताराम करीब डेढ़ साल से जरीफनगर के गांव दांदरा में अपनी बेटी के घर पर रह रहे थे। झम्मन लाल मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। उनके एक ही बेटी है। गुरुवार को सुबह उन्होंने गांव के बाहर लगे गेंदनलाल के उपलों के बटिया में बैठ कर खुद को आग लगा ली। गांव वालों ने आग पर काबू पाकर जब तक झम्मन लाल को बाहर निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलने पर एसओ गंगा सिंह यादव गांव पहुंचे। झम्मन लाल के दामाद डालचंद्र और बेटी ने बताया वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। परिवार वालों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की है।