फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Department of Posts in scam Three employees and suspended

डाक के विभाग घोटाला में  तीन कर्मचारी और सस्पेंड

Mon, 19 Sep 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Department of Posts in scam Three employees and suspended
डाक के विभाग घोटाला में  तीन कर्मचारी और सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अब तक गिरी 12 कर्मचारी, अधिकारियों पर गाज
एटीएम चोरी कर खातों से गबन किए थे 71.26 लाख

 डाक विभाग में एटीएम कार्ड चोरी करके खातों से 71.26 लाख रुपये गबन के मामले में विभाग के तीन और कर्मचारियों पर गाज गिर गई है। सहसवान पोस्ट ऑफिस के दो और बिसौली के एक डाक कर्मी को पोस्ट मास्टर जनरल के आदेश पर डाक अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया है। शनिवार को भी तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया था। अब तक 12 अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिर चुकी है। लगातार हो रही कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 
डाक विभाग में कुछ समय पहले ही एटीएम सेवा शुरू की गई थी। कुछ विभागीय कर्मचारियों ने ग्राहकों को एटीएम कार्ड चोरी कर लिए। इसके बाद एटीएम लिंक से जुड़े खातों से 71.26 लाख रुपये खातों से निकाल लिए। जुलाई के पहले सप्ताह में घोटाला सामने आया था। मामले में सहायक डाक अधीक्षक पूर्वी एस. गुडवा ने डिप्टी पोस्टमास्टर अखिलेश पुत्र ओम प्रकाश और बैंक सहायक अखिलेश पुत्र रामविलस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। विभागीय जांच में प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर डाक कर्मी श्रीकांत, एके गुप्ता, अरविंद वर्मा और जेके गर्ग को निलंबित कर दिया गया। मुख्य डाक अधीक्षक आरबी मिश्रा को भी बदायूं से हटा दिया गया।
विज्ञापन

डाक विभाग के एएसपी कृष्णचंद्र के नेतृत्व में पांच सदस्यों की जांच टीम बनाई गई। इसमें नरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर आरबी सिंह, लक्ष्मण सिंह और सीआई विकास सोनी को शामिल किया गया। प्रारंभ में सामने आया था कि घोटाला 25 लाख रुपये का है। जांच में पता लगा कि गबन 71.26 लाख रुपये का हुआ है। जांच टीम ने रिपोर्ट पोस्टमास्टर जनरल बरेली को दे दी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को सहायक डाक अधीक्षक कृष्ण चंद्र, प्रभारी पोस्ट मास्टर सूनृता गुप्ता और लिपिक जाबिर को भी सस्पेंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कार्रवाई कुछ और आगे बढ़ी। पोस्टमास्टर जनरल बरेली के आदेश पर मुख्य डाक अधीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने सहसवान के पोस्टमास्टर अजय यादव, निरीक्षक आरबी सिंह और पंकज को सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों की मानें तो कुछ और लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। 

-----
उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले में जांच चल रही है। मैं इस बारे में कुछ भी जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं हूं। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता।
-अरविंद कुमार शर्मा, मुख्य डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed