फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Denied drug broke Timardar

दवा न मिलने पर भड़के तीमारदार

Sat, 14 Mar 2015 11:59 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 14 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Denied drug broke Timardar
 दवा न मिलने पर भड़के मरीजों के तीमारदार जिला अस्पताल की ओपीडी में फार्मेसिस्ट से भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बाद में लोगों ने किसी तरह से मामला सुलझाया। तीमारदारों ने आरोप लगाया कि जितनी दवाएं उनको डॉक्टर ने लिखी स्टोर पर उनको नहीं दी गईं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी के दवा स्टोर्स में दवाओं की किल्लत किसी से छिपी हुई नहीं है। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे ओपीडी के कमरा नंबर 12 के दवा स्टोर पर दवा लेने के लिए तीमारदारों की भीड़ लगी हुई थी। फार्मेसिस्ट प्रदीप चतुर्वेदी दवाओं का वितरण कर रहे थे। डॉक्टर की स्लिप पर लिखीं पूरी दवाएं कुछ तीमारदारों को नहीं मिलीं। इस पर वह भड़क गए। आरोप लगाया कि मरीजों को दवाएं नहीं दी जा रही हैं। नौबत हाथापाई तक आ गए। बाद में लोगों ने मामला सुलझाया। फार्मेसिस्ट का कहना है कि उनको मेन स्टोर से जो भी दवाएं मिलती हैं वह उनका वितरण करते हैं।
विज्ञापन


ओपीडी में दवा न मिलने पर हंगामे की बात पता लगी है। मरीजों को वे सभी दवाएं मिलें जो अस्पताल में उपलब्ध हैं ऐसी व्यवस्था की जाएगी।-डॉ. एके वर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed