फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Death in the treatment of the injured young man in the foreclosure

फौजदारी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 15 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान। Updated Mon, 15 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
मृतक की मां ने चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा      
विज्ञापन

रंजिशन फौजदारी की वारदात में घायल युवक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मृतक की मां ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।      

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहन नगला निवासी रामेश्वर (19) पुत्र ओम प्रकाश की कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। 10 मई को रामेश्वर अपनी पालेज पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसे इतवारी उर्फ जंगली पुत्र नन्हू निवासी मोहन नगला, दयाशंकर पुत्र नौबत, विजय सिंह, भारत सिंह पुत्रगण दयाशंकर निवासी मंगली की मढैया ने रास्ते में घेर लिया। उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसमें रामेश्वर गंभीर घायल हो गया। परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की मां जलधारा की तहरीर पर पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed