{"_id":"57dd8a264f1c1b0c32d48abd","slug":"death-comes-seeking-vow-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":" मन्नत मांगने आए बीमार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मन्नत मांगने आए बीमार की मौत
ब्यूरो /बदायूं
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
मन्नत मांगने आए बीमार की मौत
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के पड़ोस में स्थित सिद्धबाबा देवस्थान पर मन्नत मांगने आए बीमार व्यक्ति की रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। मृतक के बेटे और पत्नी के पास शव घर ले जाने के रुपये न होने पर कस्बे के लोगों ने चंदा जुटाकर शव को घर तक भिजवाया। स्टेशन पर पत्नी और बेटे का रोकर बुरा हाल हो गया।
शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र के गांव मल्लूपुर के निवासी राकेश उर्फ चुन्नू लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस वजह से इलाज कराने में अक्षम थे। वह कस्बे में स्थित सिद्धबाबा देवस्थान मंदिर में मन्नत मांगने के लिए गाजियाबाद के रहने वाले किसी रिश्तेदार के यहां से आए थे, उनके साथ पत्नी नरायन देवी और बेटा अंकित साथ था। सुबह करीब आठ बजे पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही उनकी हालत बिगड़ी और स्टेशन पर मौत हो गई। बेटे और पत्नी के पास शव को शाहजहांपुर में स्थित पैतृक गांव ले जाने के लिए रुपये तक नहीं थे। इस पर वहां पर मौजूद शिक्षिका सीमा रानी ने चंदा देकर शुरुआत की तो वहां पर तमाम लोगों ने रुपये एकत्रित करके शव को भिजवा दिया।