फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dead body retina lost

कैदी का शव रखने में लापरवाही

Sun, 13 Dec 2015 09:29 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 13 Dec 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
dead body retina lost
जिला जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे सौदान सिंह की शनिवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। शव रैनबसेरा में रख दिया गया था। उस समय सौदान के शरीर पर कोई चोट नहीं थी। रविवार सुबह परिवार वालों ने शव देखा तो बायीं आंख की पुतली गायब थी। दायीं आंख पर भी चोट का निशान था। डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. एके गुप्ता और डॉ. जीके गुप्ता के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में आंख की पुतली गायब होने का जिक्र किया है। सौदान सिंह के पुत्र बादशाह सिंह का कहना है कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


सौदान सिंह को जेल से जब अस्पताल भेजा गया तब उसके शरीर पर कोई जख्म नहीं था। अगर उसकी एक आंख की पुतली गायब होने की बात है तो इस बारे में अस्पताल प्रशासन से बात की जाएगी।
विज्ञापन

-अरविंद पांडेय जेलर

इलाज में देरी का आरोप
सौदान सिंह को अस्पताल लाने वाले बंदी रक्षक नितिन सक्सेना की मानें तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. राजेश वर्मा ने उसे भर्ती नहीं किया। भर्ती कराने से पहले सीएमएस से आदेश कराने को कहा। 8:10 बजे जेल स्लिप पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरपाल सिंह ने आदेश किया, इसके बाद भी सौदान को न तो भर्ती किया गया और न उसे ऑक्सीजन लगाई गई। 8.20 बजे डॉ. वर्मा ने जेल स्लिप पर ही सौदान को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में डॉ. वर्मा का कहना है कि सौदान सिंह उनकी ड्यूटी के वक्त अस्पताल में नहीं आया था, जबकि जेल स्लिप पर दस्तखत डॉ. राजेश वर्मा के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed