{"_id":"5898c0d84f1c1b7e0b3783e8","slug":"dataganj-two-accidents-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज में दो हादसे, सात लोग घायल हुए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दातागंज में दो हादसे, सात लोग घायल हुए
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घायल अस्पताल में भर्ती, तीन की हालत गंभीर
बरेली रोड पर सोमवार शाम हुए दो सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक हादसा बरेली मोड़ पर और दूसरा बाईपास तिराहे के पास हुआ।
दातागंज बरेली रोड पर मंडी के सामने दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार बेहटा निवासी रामनरेश, अजय, हरीशंकर और दूसरी बाइक पर सवार बरेली के बिसारतगंज के धर्मवीर और रामवीर घायल हो गए। दूसरा सड़क हादसा बाईपास तिराहे के पास हुआ। यहां जीप ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुरजापुर के अमर सिंह और जैतीपुर के नेत्रपाल घायल हो गए। हादसे के बाद जीप का लोगों ने पीछा किया। चालक दातागंज में जीप छोड़कर भाग गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।