{"_id":"59bbdb4d4f1c1bb1688b4d7a","slug":"dacoity-at-farmers-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौरी निरोत्तमपुर में किसान के घर डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौरी निरोत्तमपुर में किसान के घर डाका
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Fri, 15 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
दौरी निरोत्तमपुर में किसान सौदान सिंह के घर शुक्रवार रात करीब एक बजे कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्यों ने धावा बोलकर घर में सो रहे सभी सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए हजारों की नकदी के अलावा जेवर लूट लिए। घटना की सूचना के एक घंटे बाद भी ना तो पुलिस पहुंची और ना ही एंबुलेंस। शनिवार सुबह गांव वालों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर सौदान सिंह को बरेली रेफर किया गया है। सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस के दौरी निरोत्तमपुर का रहने वाला 29 वर्षीय सौदान सिंह गुरुवार रात पत्नी सविता और दो छोटे बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। मां जलधारा घर के बाहर आंगन में सो रहीं थी। जिला अस्पताल में भर्ती घायल सविता ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे कच्छा बनियान पहने छह बदमाश कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। बदमाश आंगन में सो रही जलधारा पर हमला करने के बाद सौदान सिंह के कमरे में घुसे और हथियारों के बल पर सौदान सिंह और उसकी पत्नी सविता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बदमाश 20 हजार की नकदी, सोने के कुंडल, पायल, बिछुआ सहित एक लाख का माल समेट ले गए। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले सौदान सिंह के भाई मातालाल की आंख खुली उसने बदमाशों को ललकारा तो वह भाग निकले। घायल के परिवार वालों के मुुताबिक सौदान सिंह के घर पर धावा बोलने से पहले बदमाशों ने एक अन्य मकान का भी दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया था। दरवाजा नहीं खुला तो वह भाग गए।
विज्ञापन