{"_id":"5730d5184f1c1b2333919a08","slug":"czech-court-will-bounce-victim-s-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस मामले में कोर्ट जाएगा पीड़ित परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेक बाउंस मामले में कोर्ट जाएगा पीड़ित परिवार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कांड के पीड़ित परिवार को दी गई थी आर्थिक मदद
कटरा सआदतगंज कांड:
आर्थिक मदद के चेक बाउंस होने के मामले में कटरा सआदतगंज कांड का पीड़ित परिवार कोर्ट जाएगी। यह आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को सांसद रामदास अठावले ने दी थी। दोनों लड़कियों के पिता को 50-50 हजार रुपये के चेक दिए गए थे। ये चेक बाउंस हो गए थे।
कटरा सआदतगंज में 26/27, 2014 मई की रात नाबालिग चचेरी-तहेरी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे। लड़कियों के परिवार वालों ने पप्पू यादव, अवधेश यादव, उर्वेश यादव (सगे भाई) समेत कटरा सआदतगंज पुलिस चौकी के सिपाही सर्वेश यादव और छत्रपाल गंगवार के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मामला दर्ज कराया था। यह मामला अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आया। इसी मामले में आर्थिक मदद को सांसद अठावले से मिला चेक जुलाई 14 में ही वापस आ गया था। पीड़ित परिवार के वकील ज्ञान सिंह शाक्य ने सोमवार को बताया कि चेक बाउंस होने पर केस दायर किया जाएगा।