फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Current death of child in generator

जनरेटर में करंट से बालक की मौत

Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुंवरगांव।
अमर उजाला ब्यूरो कुंवरगांव। Updated Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Current death of child in generator
पोस्टमार्टम - फोटो : अमर उजाला
कुंवरगांव में पंजाब नेशनल बैंक के पास हादसा      
विज्ञापन

बालक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी
     
कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के पास जनरेटर में करंट आने से आठ साल के बालक की मौत हो गई। बालक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।      
कस्बा कुंवरगांव में पंजाब नेशनल बैंक के पास रहने वाले केसपाल एक निजी स्कूल की बस पर हेल्पर का काम करते हैं। रविवार दोपहर उनका आठ साल का बेटा पवन घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। वह खेलते हुए पड़ोस में रह रहे बंगाली रस्तोगी के घर तक पहुंच गया। यहां घर के पास ही बंगाली रस्तोगी का जनरेटर रखा हुआ था। हालांकि, जनरेटर चल नहीं रहा था। लेकिन, इसमें करंट की वापसी आ रही थी। पवन इसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बंगाली रस्तोगी अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में पीलीभीत गए हुए थे। पवन के पिता केसपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

   
बारात में करंट लगने से जनरेटर मैकेनिक की मौत      
दातागंज के गांव दियूरी में शनिवार रात हादसा हुआ    
 
 शादी समारोह के दौरान जनरेटर में करंट आने से मैकेनिक की मौत हो गई। हादसा दातागंज कोतवाली के गांव दियूरी में शनिवार रात हुआ। परिवार वालों ने शव के पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली के गांव दियूरी में क्षेत्र के गांव खानपुर के चंद्रपाल के घर से बारात गई थी। बारात में जनरेटर गुलड़िया गांव के श्यामवीर (25) पुत्र सोम प्रकाश का था। बारात निपटने के बाद यहां रात में हल्की बारिश हो गई। इस दौरान जनरेटर चल रहा था। बारिश से जनरेटर को बचाने के लिए श्यामवीर त्रिपाल लेकर जनरेटर पर डालने गया। इस दौरान जनरेटर में करंट आ गया। श्यामवीर इसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने शव के पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed