फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गिरफ्तार नहीं हो सके इंद्रपाल के हत्यारे

Fri, 13 Feb 2015 12:24 AM IST
दहगवां/सहसवान।
दहगवां/सहसवान। Updated Fri, 13 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपी इंद्रपाल के हत्यारोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। थाना उघैती के गांव खिरकबारी भूड़ निवासी इंद्रपाल अपने साले सहसवान के शादीपुर गांव निवासी प्रेमपाल के साथ जरीफनगर थाने के एक गांव में रविवार को तेहरवीं की दावत में शामिल होने गए थे। यहां इन दोनों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए एक युवती के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने प्रेमपाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इंद्रपाल उसी दिन से गायब था। बुधवार को इंद्रपाल का शव उसी के गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बाग में मिला था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह गला दबाया जाना बताई गई थी। इंद्रपाल के पिता अजयपाल की ओर से युवती के पिता और भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। गुरुवार को भी पुलिस इंद्रपाल के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed