फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पशु चोरों ने किसान को पीटा, फायरिंग कर भागे

Thu, 22 Jan 2015 12:54 AM IST
सहसवान (बदायूं)।
सहसवान (बदायूं)। Updated Thu, 22 Jan 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 11 बजे गांव महमूदपुर ऊं धाकी मुन्नी देवी पत्नी खेतल अपने घर में सो रही थीं। परिवार के अन्य लोग गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान छह लोग घर में घुस आए और भैंस चोरी करके ले जाने लगे। यह देख मुन्नी ने शोर मचा दिया। इस पर चोर मुन्नी से हाथापाई करने लगे। मुन्नी ने गांव के ही दो लोगों को पहचान लिया। गांव के लोग इकट्ठा हुए तो चोर भाग गए।

पति ने इसकी पुलिस से शिकायत कर दी। जब वह थाने से लौट रहे थे, तो दो लोगों ने उसे गांव के पास रास्ते में घेरकर मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर गांव के काफी लोग जमा हो गए। तभी हमलावर फायरिंग करते हुए बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed