फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Copper made in Budaun Planning to rob truck

बदायूं में बनी थी कॉपर का ट्रक लूटने की योजना

Sat, 03 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sat, 03 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Copper made in Budaun Planning to rob truck
बदायूं में बनी लूट की योजना - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 हरियाणा के रेवाड़ी से करीब एक करोड़ रुपये का कॉपर (तांबा) लेकर नेपाल के लिए जा रहे ट्रक को लूटने की योजना बदायूं में बनाई गई थी।इसका मास्टर माइंड इस्लामनगर थाने के गांव बेहटा पाठक का गिरीश उर्फ कल्लू निकला। चालक की हत्या कर ट्रक लूटने की वारदात में शामिल पांच में से तीन बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया। इनके फरार दो साथियों की तलाश की जा रही है।बिसौली कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कॉपर से भरा ट्रक पकड़ा था। इस्लामनगर थाने के गांव बेहटा पाठक निवासी गिरीश उर्फ कल्लू, बिसौली के मुसिया नगला निवासी अशोक गिरी और बिसौली की बद्री कॉलोनी के विनोद शर्मा को हिरासत में लिया था। बिसौली के मुसिया नगला निवासी गोलू और कुआंडांडा का पोथी फरार हो गए थे। पूछताछ में यह लो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। गुरुवार को पता लगा कि ट्रक एटा के थाना मलावन में चालक जमालू की हत्या करने के बाद लूटा गया था। मलावन थाने के सेंटरी गांव के पास से जमालू का शव भी बरामद हो गया। गुरुवार शाम ट्रांसपोर्टर विनोद और मलावन एसओ जितेंद्र सिंह भी बिसौली पहुंच गए।
विज्ञापन

सीओ बिसौली नरेश कुमार ने शनिवार को घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरीश उर्फ कल्लू रेवाड़ी में नौकरी कर चुका था। उसका ट्रक चालक जमालू से जान पहचान थी। वह चालक जमालू के संपर्क में था। पांचो लोगों ने बिसौली से विनोद की जायलो कार बुक की और रेवाड़ी पहुंचे। यहां गिरीश ने चालक से नेपाल चलने की बात कही। वह चालक के साथ हो गया। रास्ते में बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रोक लिया। चालक की हत्या के बाद ट्रक लूट लिया।
विज्ञापन

मलावन में लूट-हत्या, बिसौली में रिकवरी का केस
बदायूं। कॉपर भरे ट्रक लूटकांड में ट्रांसपोर्टर विनोद की ओर से एटा के मालवन थाने में गिरीश उर्फ कल्लू, अशोक गिरी, विनोद शर्मा, गोलू और पोथी के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर, बिसौली पुलिस ने पांचो के खिलाफ माल रिकवरी और आम्र्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को गिरफ्तार तीन आरोपी कोर्ट में पेश किए गए। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल मर्डर में जेल में है पोथी का भाई
बिसौली। लूट और हत्या की वारदात में शामिल पोथी का भाई श्याम मोहन पिता-पुत्र की हत्या के मामले में जेल में है। नौ जुलाई को कुआडांडा निवासी सुल्तान और उसके बेटे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी श्याम मोहन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed