फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Consisting of personnel of the bank holding the funds withdrawn

बैंक कर्मियों से मिलकर निकाली मनरेगा की धनराशि

Tue, 26 Jul 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों और प्रधान ने एसडीएम से की शिकायत
रोजगारसेवक और बैंक कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप 

 विकास खंड इस्लामनगर के ग्राम जगत पीपरी के मनरेगा मजदूरों और ग्राम प्रधान ने रोजगार सेवक के खिलाफ मनरेगा मजदूरों की मजदूरी निकालने का आरोप लगाया। इस में बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत करने की बात भी कही। इस मामले में एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग है, जिस पर एसडीएम ने जांच करने के आदेश दिया है। 

मनरेगा मजदूरों एवं ग्राम प्रधान ने रोजगारसेवक पर आरोप लगाया है कि उसने पंजाब नेशनल बैंक इस्लामनगर से सांठगंाठ करके बिना मजदूरों के हस्ताक्षर के मजदूरी की रकम निकाल लेता है। इस बार उसने सभी मजदूरों के लगभग तीन लाख रुपये की रकम विभिन्न बैंक खातों से निकाल ली है। यह जानकारी होने पर जब मजदूरों ने बैंक मैनेजर और रोजगारसेवक से उनके खातों से रकम निकालने की शिकायत कही तो उन्होंने मजदूरों को गालियां देकर भगाने साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मजदूरों ने बताया कि वर्ष 2014 में भी इस रोजगार सेवक के खिलाफ  वित्तीय अनियमितता में दंडात्मक कार्रवाई हो चुकी है। एसडीएम रामदत्तराम ने मामले की जांच कराकर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं रोजगारसेवक दिनेश कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed