{"_id":"57efd2784f1c1bb61b573c2d","slug":"comment-on-facebook-the-report-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले पर रिपोर्ट
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की गई थी फेसबुक पर पोस्ट
अभाविप नेता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले जंगेज खान नाम के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेता पारस गुप्ता की तहरीर पर दर्ज हुआ है। मामले में आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।
अभाविप नेता पारस गुप्ता ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चंगेज खान नाम के व्यक्ति ने अपने फेसबुक एकाउंट पर हिंदू देवी-देतवाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस लगी है। कुछ लोगों ने चंगेज खान के इस आपत्तिजनक पोस्ट को पसंद भी किया है। इस तरह की हरकत से समाज का माहौल बिगड़ सकता है। मधुवन कॉलोनी निवासी पारस गुप्ता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस चंगेज खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पारस गुप्ता ने मामले में साइबर क्राइम सेल से जांच कराने की मांग की है, ताकि जल्द जांच पूरी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो सके।