फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CO City Inspector Case against extortion

सीओ सिटी, इंस्पेक्टर के  खिलाफ रंगदारी का केस

Fri, 30 Sep 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

विधायक के पीआरओ ने लगाया आरोप
सीजेएम ने सुनवाई के लिए तय की सात अक्तूबर

 शहर विधायक आबिद रजा के पीआरओ सरताज खां ने सीओ सिटी आनंद कुमार पांडेय और शहर कोतवाल एसपी उपाध्याय के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। आरोप है कि सीओ सिटी और इंस्पेक्टर कोतवाली ने उससे रंगदारी के रूप में 10 गाड़ियां मय डीजल-पेट्रोल के उपलब्ध कराने को कहा, मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्हें सीओ सिटी और इंस्पेक्टर से जान-माल का खतरा है। सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने सुनवाई के लिए सात अक्तूबर की तारीख तय की है।
सरताज खां का आरोप है कि 11 अगस्त और दो सितंबर को इंस्पेक्टर कोतवाली एसपी उपाध्याय ने उन्हें सीयूजी नंबर से फोन करके 10 गाड़ियां मय डीजल-पेट्रोल के उपलब्ध कराने को कहा था। गाड़ियां मुहैया न कराने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 27 सितबंर को वह शारिक के बेटे मोहम्मद हमजा का अंतिम संस्कार कराकर लौट रहे थे। रास्ते में सीओ सिटी आनंद कुमार पांडेय और इंस्पेक्टर एसपी उपाध्याय उन्हें पकड़ कर छोटे सरकार की दरगाह के जंगल की ओर ले गए। इस दौरान कौसर और अफसर समेत काफी लोग आ गए। भीड़ को देखकर सीओ सिटी और इंस्पेक्टर कोतवाली धमकी देते हुए चले गए। अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सरताज का कहना है कि कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली है। 
विज्ञापन

-----
जाम लगाने के मामले में आरोपी है पीआरओ
बदायूं। शहर विधायक आबिद रजा के पीआरओ सरताज खान हाईवे पर जाम लगाने के मामले में आरोपी हैं। 27 सितंबर को मोहल्ला ऊपरपारा नई बस्ती निवासी शारिक के लापता ढाई वर्षीय बेटे मोहम्मद हमजा का शव शहर विधायक की कोठी के पीछे नाले में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद हमजा मोहल्ले के लोगों ने बरेली-मथुरा हाईवे जाम कर दिया था। हाईवे जाम मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली एसपी उपाध्याय की ओर से विधायक के पीआरओ सरताज खान, करीबी राजेंद्र मथुरिया, अहमद रजा समेत 13 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इंस्पेक्टर के खिलाफ दो दिन में दूसरा परिवाद
बदायूं। इंस्पेक्टर कोतवाली एसपी उपाध्याय के खिलाफ दो दिन में यह दूसरा परिवाद है। गुरुवार को ऊपरपारा निवासी शारिक ने परिवाद दाखिल कर इंस्पेक्टर कोतवाली और व्यापारी राजू आहूजा पर अपने बेटे मोहम्मद हमजा का अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में सीजेएम ने छह अक्तूबर सुनवाई के लिए तय की थी। 

------
आरोप निराधार हैं। माननीय न्यायालय पर पूरा भरोसा है। सभी लोग जानते हैं कि इस तरह के आरोप क्यों और किसके इशारे पर लगाए गए हैं। इस मामले में मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।
-आनंद कुमार पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed