{"_id":"58482e804f1c1b104f4490d0","slug":"city-megistrate-and-co-reached-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ताल को ब्लूमिंगडेल पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ताल को ब्लूमिंगडेल पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ
ब्यूरो/बदायूं
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा एक में पढ़ने वाली पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकत के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव ने सीओ सिटी अभिषेक यादव के साथ बुधवार को ब्लूमिंगडेल स्कूल पहुंच कर जांच शुरू की। दोनों अधिकारियों ने पूरे मामले में प्रबंधन से भी पूछताछ की। उन्होंने क्लास रूम और बॉथरूम देखा। स्कूल की सीसी फुटेज के बारे में जानकारी भी ली।
स्कूल के स्वीपर रमेश ने कक्षा एक की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की थी। बच्ची की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव ने सीओ सिटी अभिषेक यादव के साथ स्कूल में घटना स्थल का मौका मुआयना किया। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की पड़ताल करते हुए यहां कई लोगों से पूछताछ की। इस दौरान बच्ची और उसकी मां भी अधिकारियों के साथ रहे। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हो रही है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन भी जांच के दायरे में है। विवेचना में सच्चाई सामने आ जाएगी।
स्कूल प्रबंधन से सीसी टीवी फुटेज मांगी गई है। इसकी जांच कराई जाएगी। जरूरत हुई तो फुटेज की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।
-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी