फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Choti cut incident continues in Budaun

उझानी और दहगवां में कटी चोटी

Thu, 10 Aug 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 10 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Choti cut incident continues in Budaun
choti cut
जिले में चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। अब उझानी और जरीफनगर थाने के कस्बा दहगवां में दो महिलाओं की चोटी कट गई। दातागंज में भी एक महीने में लगातार दूसरी बार चोटी कट गई है। खौफ में महिलाएं टोटके करने लगी हैं।  उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में बुधवार देर रात टिंकू सिंह की पत्नी रिंकी (32) अचानक ही चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर छत पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। रिंकी के मुताबिक किसी ने झपट्टा मारकर उसकी चोटी काट ली।  चोटी कटने का दूसरा मामला दहगवां का है। क्षेत्र के गांव सोबरनपुर निवासी रामसिंह की पत्नी विद्यावती अपने नाती किशनपाल और नातिन रजनेश कुमारी के साथ बुधवार रात घर में सो रही थी। विद्यावती की अचानक चोटी कट गई। इसके बाद वह बेहोश हो गईं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर दातागंज के गांव सुखौरा में एक ही महिला की लगातार दूसरी बार चोटी कट गई। नबी अहमद की पत्नी तबस्सुम की दो दिन पहले चोटी कट गई थी। गुरुवार को फिर से उसकी चोटी रहस्यमय ढंग से कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed