{"_id":"3e45eb23397e480c104cf79127dd523b","slug":"chori-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में चोरी, दस लाख का माल ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में चोरी, दस लाख का माल ले गए
बदायूं।
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोची नगला इलाके में चोरों ने शनिवार रात बंद पड़े दो घर खंगाल लिए। एक शिक्षक और एक इंजीनियर के घर के ताले तोड़कर वे नगदी और जेवर समेत 10 लाख रुपये से ज्यादा का माल समेट ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन तहरीर दिए जाने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
लोची नगला में रहने वाले गोपाल कृष्ण सक्सेना टाटा केमिकल लिमिटेड फैक्ट्री गुड़गांव में तैनात हैं। शनिवार रात उनकी पत्नी चंदौसी अपने मायके गई हुई थीं। उनकी मां भी अपनी रिश्तेदारी में शाहजहांपुर चली गई थीं। रात में चोर उनके बंद पड़े घर में घुस गए और चोरों ने इत्मिनान से पूरा घर खंगाला। वे यहां से 30 हजार रुपये की नगदी और करीब सात लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। गोपाल कृष्ण रविवार सुबह दिल्ली से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई।
यहां चोरी करने के बाद चोरों ने इसी मोहल्ले में बेसिक विभाग के शिक्षक सत्यपाल सिंह के घर के ताले तोड़ लिए। घर में घुसने के बाद चोर यहां से जेवर और नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सत्यपाल सिंह के परिवार के लोग भी घर पर ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। रविवार सुबह घर लौटे सत्यपाल ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों जगह मौका मुआयना करने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों लोगों ने तहरीर दी है। कोतवाल एसएस बराच ने कहा कि घटनाओं का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।