{"_id":"a65f955eecf2756202e067621b07a5f6","slug":"choori-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के घर में घुसे चोर, नगदी और जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस नेता के घर में घुसे चोर, नगदी और जेवर चोरी
Ujani
Updated Sat, 28 Feb 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने कांग्रेस नेता मुजाहिद रजा के घर को निशाना बना लिया। चोर संदूक निकाल ले गए। नगदी और जेवरात पर से हाथ साफ करने के बाद खाली संदूक गलियारे में फेंक दिया गया।
नगर के मोहल्ला किलाचोड़ा निवासी कांग्रेस नेता मुजाहिद रजा के घर में चोर छत के जरिए घुस गए। उस वक्त परिवार के दो सदस्य जाग रहे थे मगर डर के मारे चोरों का विरोध नहीं किया। चोर कमरे में रखा संदूक उठा ले गए। संदूक में नकदी समेत सोने और चांदी के जेवर थे। कांग्रेस नेता ने बताया कि चोरों में से एक को पहचान लिया गया है। वह मोहल्ले का ही निवासी है।
तड़के खोजबीन के दौरान खाली संदूक गलियारे में पड़ा मिला। गृहस्वामी के अनुसार चोरी में करीब एक लाख रुपये का सामान व नकदी गया है। कोतवाली में तहरीर दी गई है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
उधर, बाजारकलां मोहल्ला निवासी अशोक कुमार गुप्ता के घर में चोर घुस गए। कमरे पर ताला देख चोरों का मंसूबा पूरा नहीं हो पाया लेकिन बरामदे में खूंटी पर टंगी पेंट की जेब से सेलफोन और 31 सौ रुपये निकाल ले गए।