फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children Teenager brutally beaten in fights

बच्चों के झगड़े में किशोरी को बेरहमी से पीटा

Wed, 13 Jul 2016 11:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Children Teenager brutally beaten in fights
बेरहमी से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पिटाई करने पर वालों पर अमानवीय यातनाएं देने का आरोप
पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ दर्ज की एनसीआर

 घुडचढ़ी के दौरान बौछार के सिक्के बीनने को लेकर बच्चों के झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने किशोरी की जमकर पिटाई की। आरोप है कि पिटाई के दौरान उसे अमानवीय यातनाएं भी दीं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद एनसीआर दर्ज कर घायल किशोरी का मेडिकल कराया है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली की है। गांव के प्रेमपाल की 15 वर्षीय बेटी लता दो दिन पहले गांव में बाबूराम के लड़के की शादी को चल रहे घुडचढ़ी कार्यक्रम में पहुंच गई थी। घुडचढ़ी में बाबूराम का दामाद सिक्कों की बौछार करने लगा। लता भी पड़ोस के बच्चों के साथ सिक्के बीनने लगी। सिक्कों को लेकर उसकी महेंद्र के बच्चों से कहासुनी हो गई। बाद में महेंद्र समेत उसके घरवालों ने लता को घर के बाहर घेर लिया। उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि पिटाई के वक्त उसे अमानवीय यातनाएं भी दी गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल किशोरी के पिता की ओर से महेंद्र, सूरजपाल और अजयपाल के खिलाफ एनसीआर कर ली। लता का मेडिकल भी कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के दौरान घरवाले लता को साथ लेकर बुधवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल को बताया कि घटना के बाद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस कर्मी भी उसके गांव नहीं पहुंचे हैं। जबकि आरोपी उसे रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
होमगार्ड पर पैर तोड़ने का आरोप
झानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेई में रास्ते को लेकर रतिराम और रामेश़्वर के बीच चल रहे विवाद ने मंगलवार शाम उस वक्त मारपीट का रूप ले लिया जब रतिराम के बेटे ओमेंद्र और टेनी सामने पड़ गए। रामेश़्वर ने अपने परिजनों को बुलाकर टेनी की पिटाई कर दी। हमलावरों में एक होमगार्ड है। आरोप है कि होमगार्ड ने टेनी के पैर में डंडे मारे। इससे उसका पैर टूट गया। बाद में मौके पर पहुंचे कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने होमगार्ड की पैरोकारी करते हुए घायल टेनी के भाई ओमेंद्र को हिरासत में ले लिया। इधर, कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि रतिराम के बेटों ने एक दिन पहले होमगार्ड के बेटे की पिटाई कर दी थी। टेनी के पैर में चोट छत से गिरने से लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed