{"_id":"578bc84f4f1c1b167cc4b759","slug":"children-s-bodies-were-buried-around-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे दफन किए गए चारों बच्चों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा किनारे दफन किए गए चारों बच्चों के शव
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तालाब में डूबकर हुई थी चारों की मौत
थाना क्षेत्र के गांव रसूला में तालाब में डूब कर मरे तीन सगे भाइयों समेत चारो बच्चों के शवों का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। चारो बच्चों को परिवार वालों ने गंगा घाट पर दफन किया है। घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल है। रविवार को गांव पहुंच कर बिल्सी के बसपा विधायक हाजी बिट्टन और समाज सेवा रिजवान कादरी ने बच्चों के परिवार वालों को सांत्वना दी।
शनिवार को मुजरिया थाने के गांव रसूला निवासी केदार का बेटा सुनील (15), सुखवीर (12), पुष्पेंद्र (10) और गंगा सहाय का बेटा पूरन (11) शनिवार को बारिश के बीच गांव के पूरब में स्थित तालाब में नहाने चले गए। यहां चारों बच्चे डूब गए। जब तक इनको निकाला गया चारो की मौत हो चुकी थी। तहसीलदार बिल्सी बालकराम यादव, सीओ सहसवान उमेश यादव ने गांव पहुंच कर परिवार वालों को सांत्वना दी थी। शनिवार रात में ही चारो बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार को चारो शव गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। बाद में चारो बच्चों को गंगा घाट के पास दफन कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि बच्चों के परिवार वालों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।