{"_id":"57ea7f474f1c1b6d19573c0e","slug":"child-dead-body-found-in-open-sever","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्चे का शव नाले में मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बच्चे का शव नाले में मिला, हत्या का आरोप
ब्यूरो/बदायूं
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
लापता बच्चे का शव नाले में मिला, हत्या का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के मोहल्ला ऊपरपारा से छह लापता ढाई साल के बच्चे का मंगलवार को छह दिन बाद शव शहर विधायक आबिद रजा की कोठी के पीछे नाले में पड़ा मिला। बच्चे के केबल ऑपरेटर पिता शारिक उफ खिल्लू ने शहर के एक बड़े व्यापारी पर अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद मोहल्ले के लोगों ने लालपुल पुलिस चौकी के पास शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला ऊपरपारा नई बस्ती निवासी शारिक उर्फ खिल्लू का ढाई साल का बेटा मोहम्मद हमजा 20 सितंबर को शाम घर से लापता हो गया था। 22 सितंबर को कोतवाली पुलिस ने शारिक की तहरीर पर मोहम्मद हमजा की गुशशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शहर विधायक आबिद रजा की कोठी के पीछे नाले में मोहम्मद हमजा का शव मिला। शव पूरी तरह से गल चुका था। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर के बाद शहर विधायक आबिद रजा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कोतवाल एसपी उपाध्याय से भी उनकी नोकझोक हो गई। बाद में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अशोक कुमार, सीओ आनंद कुमार पांडेय भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। बाद में शव नाले से निकालने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया। पोस्टमार्टम में बच्चे की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। शरीर पूरी तरह से गल चुका था। सिर्फ हड्डियां बची थीं। लीवर का एक टुकड़ा भी मिला है। इसे प्रिजर्व किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मोहल्ले के लोगों ने शहर के एक बड़े व्यापारी पर अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए लालपुल पुलिस चौकी के पास शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। देर शाम तक यहां हंगामा जारी था। मौके पर पीएसी के साथ कई थानों का फोर्स बुला लिया गया।
विज्ञापन
मामले में पड़ताल की जा रहा है। बिसरा प्रिजर्व किया गया है। पुलिस अपना काम कर रही है। हाईवे जाम करना गलत है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। विवेचना में सच सामने आ जाएगा।-अनिल यादव, एसपी सिटी/प्रभारी एसएसपी